7 Picnic Spot Near Delhi,Delhi Places To Visit

0

7 Picnic Spot Near Delhi,Top 7 Place To Visit In India


दुनिया में हर इन्सान को घूमना फिरना मौज मस्ती करना अच्छा लगता है लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिन्दगी में हम सब ने अपनी दिनचर्या को इतना व्यस्त बना लिया है की बहुत ही कम लोग अपने लिए घूमने फिरने और मौज मस्ती को समय निकल पाते है ! हमारा शरीर और दिमाग लगातार काम कर के थका हुआ महसूस करने लगता है हमे सालभर में एक या दो बार अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जरूर जाना चाहिए ऐसा करने से हम जो बहतरीन समय हम फॅमिली और दोस्तों के साथ वक्त करते है उससे हम अपने आप को ऊर्जावान और बहतरीन महसूस कराते है और आप देखोगे की जब आप दो तीन दिन कहीं पर घूम फिर कर आते है तो आप के शरीर में अलग ही ऊर्जा होती है आज हम आप को ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बतायेगे जहाँ जाकर आप खूब मौज मस्ती कर सकते है और अपनी संस्कृति के बारे में अपने बच्चों को भी जानकारी दे सकते है इन जगहों पर आप सालभर में किसी भी समय जा सकते है !


1. लैंसडाउन-Lansdowne Best Places To Visit Near Delhi In Hindi

                      लैंसडाउन उत्तराखण्ड के गढ़वाल में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जो की पहाड़ी की चोटी पर है लैंसडाउन एक छावनी भी है यहाँ पर पुरे साल भर मौसम सुहावना रहता है यहाँ की हरियाली आप को एक अलग दुनिया का एहसास कराती है यह हिल स्टेशन दिल्ली से लगभग 270 KM की दुरी पर है और आप 5 -6 घण्टे में यहाँ पहुँच सकते है !
                                   वैसे तो लैंसडाउन में हर चीज़ दिखने लायक है लेकिन यहाँ पर आप रेजिमेंट म्यूज़ियम ,गढ़वाल राइफल्स वॉर मेमोरियल देख सकते है !यहाँ से आप बर्फीली चोटियों को भी देख सकते है यहाँ पर लगभग 100 साल पुराना सेंट मैरिज चर्च है ,यहाँ पर आप भुला ताल ,टिप इन टॉप ,संतोषी माता मन्दिर का बहुत ही खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है यहाँ से कुछ दूरी पर भगवान शिव जी का प्राचीन ताडकस्वर मन्दिर भी है. लैंसडाउन में आप दो से तीन दिन भरपूर एन्जॉय कर सकते है !



2 . नाहन - Nahan Best Picnic Spot Near Delhi In Hindi
                        नाहन हिमाचल प्रदेश के सिरमोर जिले में स्थित है वैसे तो आप जिस भी पर्यटक स्थल पर जाते है आप को वहाँ पर गाड़ियों से भरी सड़कें और लोगों के झुंड मिलते है लेकिन आप नाहन में सहजता से मजा ले सकते है क्यों की वहाँ बहुत ज्यादा लोग नहीं होते है नाहन से 37 KM आगे  रेणुका एक शहर है जो की हिल स्टेशन है रेणुका भगवान परशुराम की माता का नाम था पिता के आदेश पर किसी कारण भगवान परशुराम को अपनी माता का सिर काटना पड़ा था ऊपर से देखने पर रेणुका झील महिला आकार की दिखती थी रेणुका से 5 KM दूर जामू कोटी पर्वत पर परशुराम के पिता जमदगनी ऋषि का मन्दिर ,कुंड ,गुफाएं आस्था प्रेमियों के लिये आकर्षण का केंद्र है !
                          नाहन शिवालिक पहाड़ियों पर बसा हुआ है नाहन राजा करण प्रकाश ने 1621 स्थापित किया और रक्षा बंधन पर पतंग उड़ाने की परंपरा शरू की जो आज भी है यहाँ पर आप बहुत सारे मन्दिर ,झील और झरने का लुप्त ले सकते हो !


3 . धनोल्टी - Dhanaulti Best Places To Visit Near Delhi In Hindi
                  धनौल्टी उत्तराखण्ड में देवदार के जंगलों से घिरी बहुत ही शांत और खूबसूरत जगह है अगर आप भीड़ भाड़ से अलग जाना चाहते हो तो यह जगह भी आप के लिए एक बहुत अच्छा विक्लप है !वैसे तो आप यहाँ सालभर किसी भी समय जा सकते हो आप को हमेशा मौसम सुहावना मिलेगा लेकिन अगर आप बर्फ़बारी देखना चाहते है तो दिसम्बर से फेब्रुअरी के बीच यहाँ जाने का प्रोग्राम बना सकते है !
                           यहाँ आप अपनी जरूरत के हिसाब से होटल या फिर रिसोर्ट में रुक सकते है ज्यादातर  लोग यहाँ कैंपो में रुकना पसन्द करते है आप ऑनलाइन कैंप बुक कर सकते है और इस पर आप को तरह तरह के ऑफर मिल जाते है जैसे बोन फायरिंग ,नाईट म्यूजिक (DJ),हिल क्लाइम्बिंग etc यहाँ पर आप ECO Park ,टिहरी डैम ,सुरकण्डा देवी टेम्पल आदि देख सकते है क्योंकि यहाँ का मौसम सालभर बहुत ही सुहावना रहता है तो बहुत सारे लोग इस जगह पर अपना हनीमून मनाते है आप यहाँ पर प्रकृति का भरपूर आनन्द ले सकते है! अगर आप दिल्ली से देहरादून होते हुए धनौल्टी जाते है तो लगभग 300 km की दूरी होती है !



4. हरिद्वार-Haridwar Best Picnic Spot Near Delhi In Hindi
                    हिन्दुओ का प्रमुख तीर्थ स्थल हरिद्वार उत्तराखण्ड में है यह हिन्दुओ के सात पवित्र स्थलों में से एक है गंगा नदी हरिद्वार में ही सबसे पहले मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती है इसलिये इसे गंगा द्वार भी कहते है हरिद्वार की सबसे प्रमुख जगह "हर की पौड़ी "है माना जाता है की भगवान नारायण ने अपना पैर रखा था इस लिए इस जगह को हर की पौड़ी और हरि का द्वार भी कहा जाता है माना जाता है की समुन्दर मन्थन के दौरान अमृत की एक बून्द यहाँ गिर गई थी जो लोग सच्ची श्रद्धा से यहाँ गंगा स्नान करते है उनके सभी कार्य सफल होते है !  
                              हरिद्वार आप सालभर किसी भी समय घूमने जा सकते है वैसे तो लोग यहाँ 15 -20 दिन भी रुकते है लेकिन अगर आप एन्जॉय के लिये है तो आप यहाँ पर 3 से 4 दिन जरूर लगाये यहाँ पर बहुत सारे डेस्टिनेशन है जहा आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हो जैसे हर की पौड़ी ,मनसा देवी मन्दिर ,चंडी देवी मन्दिर ,भीम गोडा ,सप्तर्षि आश्रम ,हरिद्वार में सैकड़ो मन्दिर है जैसे पावन धाम ,भारत माता आदि ,शाम को आप गंगा आरती के बाद बाजार की रौनक देख सकते है यहाँ पर ठहरने के लिए बहुत सारे होटल ,धर्मशाला  है।दिल्ली से हरिद्वार लगभग 230 KM की दुरी पर है !



5. शिमला - Shimla Best Picnic Spot In India In Hindi
                     शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और बहुत बड़ा शहर भी है 1864 में ब्रिटिश राज में शिमला को भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था यहाँ पर अनेको इमारते है शिमला के प्रमुख आकर्षकों में जाखू मन्दिर ,वाइसराय लॉज़ ,कायेस्ट चर्च ,माल रोड शामिल है कालका - शिमला रेलवे लाइन भी एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है शिमला में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक भी है !    
                               वैसे तो सालभर शिमला में पर्यटको का जमावड़ा रहता है लेकिन मई से जुलाई और दिसंबर से फेब्रुअरी में यहाँ बहुत ज्यादा पर्यटक होते है नव विवाहित जोड़ों को शिमला काफी लुभाता है शिमला दिल्ली से लगभग 350 KM की दूरी पर है !



6. कसौली - Kasauli Best Hill Station For Visit Near Delhi In Hindi
                                कसौली हिमाचल प्रदेश में एक छोटा सा हिल स्टेशन है इसे छोटा शिमला भी कहा जाता है कसौली की साफ सफाई और सुन्दरता को देखते हुए यहाँ पर सालभर बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते है और लुभावना मौसम होने के कारण पर्यटक यहाँ कई -कई दिनों तक रुकते है यह स्थान फर ,अखरोट ,ओक आदि के लिये प्रसिद्ध है कसौली का मुख्य आकर्षण Central Research Institute,Christ Church,Kasauli Brewery ,Sunset Point ,Monkey Point ,Sanjeevni Hanuman Temple है यहाँ पर आप ट्रेकिंग ,हिल क्लाइम्बिंग ,पैराग्लाइडिंग ,कैंपिंग आदि कर सकते है !दिल्ली से कसौली लगभग 290 KM की दुरी पर है !



7. चैल - Chail Unexplored Hill Station Near Delhi In Hindi
                   चैल हिमाचल प्रदेश में शिमला से 45 KM दूर एक छोटा सा हिल स्टेशन है यह हिल स्टेशन पटियाला के महाराजा राजेंदर सिंह जी ने 1891 में अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में बनवाया था चैल के प्रमुख आकर्षण में राष्ट्रीय सैन्य स्कूल चैल जो की देश के पांच राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों में से एक है देवदार के घने जंगलों से घिरा दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड चैल में है इस मैदान के कोने में एक ऐतिहासिक पेड़ है जिसपर मिलिट्री स्कूल ने एक ट्री हाउस बनाया हुआ है !
                             चैल गुरुद्वारा महाराजा द्वारा बनाई जाने वाली पहली इमारत है इस के बाद महल का निर्माण किया गया था इस महल में 3 Idiot मूवी की सूटिंग भी हुई थी काली का टिब्बा पहाड़ी की चोटी पर स्थित है यह देश दुनिया के तीर्थ यात्रीओ और पर्यटको को आकर्षित करता है !चैल के रास्ते में साधु पुल नामक एक छोटा सा गांव है यहाँ पर वाटर पार्क और कैफ़े है !   
                         अगर आप को एकान्त पसन्द है तो आप चैल जाकर इसका आनन्द ले सकते है यहाँ पर बहुत ज्यादा मात्रा में पर्यटक नहीं होते है लेकिन मौसम पूरा सालभर सुहाना रहता है दिल्ली से चैल लगभग 340 KM की दूरी पर है आप यहाँ से कुफरी भी जा सकते है !



Visit Here Also:-

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)