Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह

0
Tourist Attraction In Delhi-Must Visit Tourist Places

भारत की राजधानी दिल्ली जिसको देश का दिल भी कहा जाता है दिल्ली दिलवालों का शहर है दिल्ली भारत की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड और  यहाँ की मार्केट देश विदेश में बहुत प्रसिद्ध है दिल्ली भारत का एक खुबसूरत शहर तो है ही साथ ही एक आकर्षक और भारत का सबसे पुराना पिकनिक और टूरिस्ट प्लेस भी है जहाँ हर साल देश विदेश से लाखों की सँख्या में पर्यटक घूमने आते है तो आइये जानते है दिल्ली स्थित कुछ खुबसूरत पर्यटक स्थल। 

दिल्ली में घूमने की जगह और जानकारी - Best Places To In Delhi and Information

1. अक्षरधाम मंदिर - Akshardham Temple Delhi
                                अक्षरधाम मंदिर को गुलाबी और सफेद संगमरमर से बनाया गया है खास बात यह है की इस मंदिर को बनाने में स्टील ,लोहा और कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया गया है यह दुनिया का सबसे विशाल हिन्दू मंदिर है जिस कारण इसे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है 100 एकड़ में फैला यह मंदिर 11 हजार से भी ज्यादा कारीगरों की मदद से बनाया गया है क्या आप जानते है इस मंदिर में 20000 मुर्तिया है यही कारण है की हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इसे देखने आते है 
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह
Akshardham Temple
                                ध्यान रहे सोमवार को यह मंदिर बंद रहता है मंदिर में शाम को होने वाला फव्वारा शो पर्यटकों को बहुत लुभाता है जिसमें जन्म ,मृत्यु चक्र को दिखाया जाता है वैसे तो मंदिर में प्रवेश फ्री है लेकिन अन्दर जाने के अलग-अलग चार्ज है यह एक फुल डे पिकनिक स्पॉट है जहाँ आप मनोरंजन के साथ-साथ भारतीए संस्कर्ति को बड़े करीब से देख पाते है अगर आप दिल्ली घूमने जाते है तो अक्षरधाम मंदिर को अपने प्लान में जरुर शामिल करे। 
2. लाल किला - Red Fort Delhi
                                लाल किला दिल्ली ही नहीं बल्कि पुरे भारत के मुख्य आकर्षणों में से एक है जोकि भारत की आजादी का प्रतीक है इसकी लाल रंग की दीवारों के कारण इसका नाम लाल किला रखा गया किले का निर्माण शाहजहां ने 1638 -1648 ई में करवाया था
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह
Red Fort
                                 
                        यह किला दिल्ली के मध्य में यमुना नदी के किनारे स्थित है यह किला 250 एकड़ में फैला हुआ है लाल किले में बना संग्रालय बहुत ही खुबसूरत है लाल किले के मुख्य आकर्षण है दीवान-ए-खास ,दीवान-ए-आम,लोहारी गेट ,रंग महल आदि
3. राष्ट्रीय समर स्मारक - National War Memorial Delhi 
                                        इंडिया गेट के पास 44 एकड़ में बना नेशनल वॉर मेमोरियल आजादी के बाद हुए युद्धों में शहीद हुए 13300 जवानों को समर्पित यह वॉर मेमोरियल दिल्ली के मुख्य आकर्षणों में से एक है यहाँ सभी शहीद भारतीए सैनिको के नाम पत्थरों पर लिखे हुए है यहाँ आप इंडिया गेट पर भी घूम सकते हो। 
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह
National War Memorial

4. क़ुतुब मीनार - Kutub Minar Delhi
                                    भारत की सबसे ऊंची इमारत क़ुतुब मीनार जिसकी ऊंचाई 72.5 मीटर है इसका निर्माण 13वी शताब्दी में हुआ था यह लाल और बफ सेंड स्टोन से बनी भारत की खुबसूरत इमारतों में से एक है 
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह
Kutub Minor
5. वेस्ट टू वंडर पार्क - Waste To Wander Park Delhi
                                     दिल्ली सराये काले खा के पास 7 एकड़ में स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क आधुनिक भारत का एक अद्धभुत नमूना पेश करता है यहां पर दुनिया के सात अजूबों को इंडस्ट्रियल वेस्ट ,खाली बोतलों ,गाड़ियों के खराब पार्ट और नट बोल्ट से रिक्रिएट किया गया है आपके बच्चों के लिए यह जगह बहुत ही शानदार होने के साथ-साथ उनकी क्रिएटिविटी स्किल को बढ़ाने में भी काफी मद्त कर सकती है 
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह
Afil Tower
                                    150 टन वेस्ट मटेरियल से बने दुनिया के 7 अजूबे जैसे एफिल टावर ,गीजा के पिरामिड ,ताज महल ,स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी , आदि बहुत ही खुबसूरत दिखाई देते है अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे है तो आपको वेस्ट टू वंडर पार्क को अपनी लिस्ट में जरूर रखना चाहिए जहाँ आप देख पाओगे की जिस सामान को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते उनसे इतनी खुबसूरत दिखने वाली चीज़ों का निर्माण किया जा सकता  है।
6. लोटस टेम्पल - Lotus Temple Delhi
                                    20 वी  शताब्दी का ताज महल कहा जाने वाला लोटस टेम्पल दिल्ली के नेहरू प्लेस में स्थित है इसका निर्माण 1986 में किया गया था यह दिल्ली के मुख्य आकर्षणों में से एक है क्या आप जानते है सन 2001 में एक रिपोर्ट में इसको दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह बताया गया था 
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह
Lotus Temple

                        यह एक बहाई उपासना मंदिर है आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की यहाँ ना तो कोई मूर्ति है और ना ही यहाँ कोई पूजा होती है कमल के आकार का बना होने के कारण ही इसको लोटस टेम्पल कहते है मंदिर के चारों तरफ 9 दरवाजे है और बीचों-बीच एक बहुत बड़ा हाल है जिसमें 2500 लोग एक साथ बैठ सकते है।
7. राज घाट - Raj Ghat Delhi
                           दिल्ली युमना नदी के किनारे पर स्थित राज घाट दिल्ली ही नहीं बल्कि पुरे देश के लिए एक गौरवमई जगहों में से एक है यह महात्मा गांधी का समाधी स्थल है यह दिल्ली का सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है जहाँ हररोज हजारों लोग घूमने आते है। 
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह
Raj Ghat
8. जामा मस्जिद - Jama Masjid Delhi
                                   जामा मस्जिद भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है जहाँ एक साथ लगभग 25000 लोग बैठ कर प्रार्थना कर सकते है इसका निर्माण 1650 ई में किया गया इसकी लम्बाई 201 फ़ीट है मस्जिद के मध्य एक बहुत ही खुबसूरत झरना भी है 
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह
Jama Masjid

9. जंतर मंतर - Jantar Mantar Delhi
                                     जंतर मंतर को खगोलीय वेधशाल भी कहा जाता है भारत में कुल पांच जंतर मंतर है दिल्ली के जंतर मंतर का निर्माण 1724 ई में जयपुर के महाराजा जयसिंह ने करवाया था दिल्ली के जंतर मंतर में 5 यंत्र है जिनमें सम्राट यंत्र सबसे बडा है। 
Top 10 Places To Visit In Delhi-दिल्ली में घूमने की 10 सबसे प्रमुख जगह

10. चिड़ियाघर - Zoo Delhi
                             दिल्ली के पुराने किले के साथ लगभग 176 एकड़ में फैला चिड़ियाघर दिल्ली का मुख्य आकर्षण भी है इसमें लगभग 130 तरह के जानवर है यह बच्चों के लिए यह एक शानदार पिकनिक की जगह भी है। 

यह भी देखे :- 
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)