10 Best Places To Visit In Lansdowne In Hindi-लैंसडाउन में घूमने का लुफ्त उठाना है, तो जाइये इन जगहों पर

0

Lansdowne - The Untouched Hill Station In Uttarakhand In Hindi         

                         भारत के उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित लैंसडाउन बहुत ही खुबसूरत हिल स्टेशन है 1887 ई में भारत के वायसराॅय रहे लोर्ड लैंसडाउन ने इस हिल स्टेशन की खोज की थी पहले इसका नाम कालू डांडा था गड़वाल मे जिसका अर्थ होता है काले पहाड़ बाद में लोर्ड लैंसडाउन के नाम पर इसका नाम लैंसडाउन कर दिया गया यह एक छोटा लेकिन बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है भारत में आप बहुत से हिल स्टेशनों पर घूमने गए होंगे लेकिन लैंसडाउन बिल्कुल ट्रैफिक फ्री और शांत हिल स्टेशन है यहाँ पर भारतीय सेना के गड़वाल रेजिमेंट का सैन्य दल स्थित है यह पूरा एरिया भारतीय सेना के अधीन है ऊँचे- ऊँचे देवदार के पेड़ और बर्फ से ढकी पहाड़ियां इस हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण है अगर आप रोज की भाग दोड़ से दूर कुछ दिन शान्ति से बिताना चाहते है तो लैंसडाउन आप के लिए बिल्कुल सही जगह है यहाँ आप दोस्तों और परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम बिता सकते हो | तो आईये जानते है लैंसडाउन स्थित कुछ खुबसूरत जगहों के बारे में जिनको देख कर आपको लैंसडाउन की असली खूबसूरती का अहसास होगा 

लैंसडाउन के मुख्य आकर्षण और उनकी जानकारी- Lansdowne Best Attraction And His Information In Hindi

1. टिप इन टॉप-Tip N Top Lansdowne in Hindi
                        लैंसडाउन की सबसे ऊचीं चोटी टिप इन टॉप है यहाँ से आप लैंसडाउन की खुबसूरत पहाड़िया और वादियां का सुंदर नजारा देख सकते है सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढकी वादी यहाँ से देखने पर ऐसी लगती है मानो धरती पर स्वर्ग हो यहाँ से देखने पर पहाड़ों में बसे छोटे-छोटे गांव बहुत ही खुबसूरत दिखाई देते है पर्यटक यहां फोटोग्राफी का लुप्त उठाते है

10 Best Places To Visit In Lansdowne In Hindi-लैंसडाउन में घूमने का लुफ्त उठाना है, तो जाइये इन जगहों पर

View From Tip N Top

2. भुल्ला ताल-Bhulla Tal Lansdowne In Hindi
                                लैंसडाउन की चोटी पर बनी मानव निर्मित यह झील बहुत ही खुबसूरत है इस झील का निर्माण गड़वाल रेजिमेंट के जवानों ने किया था और इसकी देखभाल भी गड़वाल रेजिमेंट के जवान ही करते है लैंसडाउन मेन मार्केट से कुछ ही दूरी पर यह ताल बना हुआ है इस ताल मे आप नोका विहार का भी आनंद ले सकते है 

10 Best Places To Visit In Lansdowne In Hindi-लैंसडाउन में घूमने का लुफ्त उठाना है, तो जाइये इन जगहों पर

Bhulla Tal

3. शिव कालेश्वर महादेव मंदिर-Shiv Kaleshwar Mahadev Temple Lansdowne In Hindi
                              यह भगवान शिव का सदियों पुराना मंदिर है यहाँ आस पास के स्थानीय नागरिकों और गड़वाल रेजिमेंट के जवानों के लिए यह मंदिर शक्ति का प्रतिक है यहाँ पर बहुत सारे ऋषि और संत ध्यान करते है कहा जाता है कि ऋषि कालून ने कभी यहाँ ध्यान किया था जिनके नाम पर इस मंदिर का नाम रखा गया क्या आप जानते है इस मंदिर का शिवलिंग स्वम्भू शिवलिंग है मान्यता यह है कि जब सदियों पहले यहाँ मंदिर नहीं था तो आसपास के गांव की गाय यहाँ चरने आती थी और जिस जगह शिवलिंग है वहाँ आकर गाय अपने आप दुध देने लगती थी 1901ई मे गड़वाल रेजिमेंट ने इस जगह पर एक छोटा सा मंदिर बना दिया जो लोग यहाँ श्रद्धा और भक्ति से आते है उनकी सभी मनोकामना अवश्य पूरी होती है यह मंदिर यहाँ के स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का प्रतिक है
10 Best Places To Visit In Lansdowne In Hindi-लैंसडाउन में घूमने का लुफ्त उठाना है, तो जाइये इन जगहों पर

4. सेंट मैरी चर्च-Saint Mary Church In Lansdowne

                    लैंसडाउन का एक और मुख्य आकर्षण सेंट मैरी चर्च जिसका निर्माण 1895 ई मे हुआ था जोकि लैंसडाउन मार्केट से कुछ ही दूरी पर स्थित है 1947 ई के बाद इस चर्च को एक संग्रहालय में तब्दिल कर दिया गया यहाँ आप आजादी से पहले की तस्वीरें भी देख सकते है यहाँ पर दिखाई जाने वाली ऑडियो विजुअल क्लिप आपको गड़वाल रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देगी कुल मिलाकर अगर आप लैंसडाउन जाने का सोच रहे है तो इस जगह को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करे.

10 Best Places To Visit In Lansdowne In Hindi-लैंसडाउन में घूमने का लुफ्त उठाना है, तो जाइये इन जगहों पर
Saint Mary Church

5. भीम पकौड़ा-Bhim Pakora Lansdowne In Hindi
                    लैंसडाउन का एक और आकर्षण यहाँ आए पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है तीन छोटे-छोटे पत्थरों पर रखा एक बड़ा पत्थर जोकि हाथ लगाने पर हिलना शरू कर देता है किसी आश्चर्य से कम नहीं है पौराणिक मान्यता के अनुसार अपने आज्ञातवास मे पांडव यहाँ से गुजरे थे और यहाँ बैठे कर भोजन किया था भोजन के अवशेष को ही इन पत्थरों का स्वरूप माना जाता है पत्थरों का आकर पकौड़े जैसा होने के कारण इस स्थान का नाम भीम पकौड़ा रखा गया इन पत्थरों की एक खास बात यह भी है कि बड़े बड़े भूकंप के बाद भी ये पत्थर टस से मस नहीं हुए लैंसडाउन में यह स्थान पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र है.

10 Best Places To Visit In Lansdowne In Hindi-लैंसडाउन में घूमने का लुफ्त उठाना है, तो जाइये इन जगहों पर
Bhim Pakora

6. सनो व्यू पॉइंट-Snow View Point Lansdowne
                        अगर आप सर्दियों में लैंसडाउन जाते है तो 
सनो व्यू पॉइंट से लैंसडाउन का जो नजारा देखने को मिलता है वह किसी स्वर्ग से कम नहीं है यहाँ से हिमालय की चोटियों को बर्फ से ढका देखना बहुत ही शानदार अहसास है देवदार के उंचे उंचे पेड़ों से भरा जंगल के बीच से गुजरना बहुत ही खुबसूरत अहसास करता है हररोज की भाग दोड़ से दूर जब आप यहाँ बैठ कर प्रकृति को देखते हो तो मन को एक अलग ही खुशी का अहसास होता है

Lansdowne The Best Hill Station

7. दरबान सिंह म्यूजियम -Darwan Singh Museum Lansdowne in Hindi

                            जैसा कि आप जानते है कि लैंसडाउन गड़वाल रेजिमेंट का घर है आपको बता दे प्रथम विश्व युद्ध में गड़वाल रेजिमेंट ने ब्रिटिश सेना के सहयोग मे युद्ध किया था इस युद्ध मे गड़वाल रेजिमेंट के जवानों की और नायक दरबान सिंह के पराक्रम के कारण उनको विक्टोरिया क्रॉस से नवाजा गया इसी कारण इस म्यूजियम का नाम दरबान सिंह म्यूजियम रखा गया 

लैंसडाउन में घूमने का लुफ्त उठाना है, तो जाइये इन जगहों पर
Darwan Singh Museum
    
              

                  विक्टोरिया क्रॉस ब्रिटिश सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोतम वीरता पुरस्कार है गड़वाल रेजिमेंट के पास अपने साहस और वीरता के कारण तीन विक्टोरिया क्रॉस पुरस्कार है यहाँ हम अपने देश के वीर जवानों की साहस और वीरता की झलक पा सकते है और अपने आपको गौरवशाली महसूस करते है जब भी आप लैंसडाउन जाए तो दरबान सिंह म्यूजियम जाना ना भूले। 


8. जंगल सफारी-Jungle Safari Lansdowne
                               लैंसडाउन के जंगलो में आप अनेकों पशु- पक्षी को देख सकते हो पहाड़ों पर जंगल सफारी का आनंद लेना एक अलग ही अहसास है अगर आप प्रकृति को नजदीक से देखना चाहते हो तो लैंसडाउन मे जंगल सफारी का आनंद जरूर ले।

Best Time and Season to Visit in Lansdowne

9. ताड़केश्वर् महादेव मंदिर-Tadkeswar Mahadev Temple Lansdowne In Hindi

                लैंसडाउन से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ताड़केश्वर् महादेव भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर एक पवित्र धाम भी है यह मंदिर सिद्धि पीठ भी है भगवान यहाँ आए हर एक भक्त की मन चाही मन्नत पूरी करते हैं इस मंदिर में एक कुंड भी है मान्यता है कि इस कुंड को माता लक्ष्मी ने खोदा था इस कुंड के जल से ही शिवलिंग को जल अर्पित किया जाता हैं मंदिर के समीप 7 देवदार के पेड़ों को माता पार्वती का स्वरूप मान कर पूजा जाता है हर साल यहाँ हजारों की संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने आते है।

10. संतोषी माता मंदिर -Santoshi Mata Temple Lansdowne
                        लैंसडाउन की सबसे ऊचीं चोटी पर बना संतोषी माता मंदिर यहाँ का एक और मुख्य आकर्षण है यहाँ का सनसेट का नजारा बहुत ही मनमोहक है.

लैंसडाउन जाने का सही समय-Best Time To Visit in Lansdowne

                    उतराखंड का एक छोटा सा हिल स्टेशन लैंसडाउन पर सालभर मौसम सुहावना रहता है लेकिन अगर आप दिसम्बर और फरवरी के बीच लैंसडाउन जाने का प्लान कर रहे है तो इस समय आप यहाँ स्नोफाल का आनंद उठा सकते है और अगर आप मार्च से जून के बीच यहाँ घूमने का प्लान बना रहे है तो आपको बता दे इस गर्मी में भी यहाँ का तापमान बहुत ही सुहावना रहता है बारिश के मौसम में किसी भी हिल स्टेशन को हो सके तो आवोइड करे.

लैंसडाउन हवाई जहाज से कैसे पहुँचे-How To Reach Lansdowne By Air

                    लैंसडाउन का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा देहरादून है जो लैंसडाउन से लगभग 148 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देश के लगभग सभी राज्यो से आपको देहरादून के लिए फ्लाईट मिल जाएगी यहाँ से आप टैक्सी से लैंसडाउन जा सकते है।


लैंसडाउन बस या कार से कैसे पहुँचे-How To Reach Lansdowne By Road

                    देश के सभी राज्यो से आपको लैंसडाउन के लिए सीधी बस नहीं चलती है इसके लिए पहले आपको कोटद्वार तक बस लेनी होगी जोकि लैंसडाउन से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है यहाँ से आप टैक्सी या फिर समय समय पर चलने वाली लोकल बस से आप लैंसडाउन पहुँच सकते है और अगर आप अपने पर्सनल कार से लैंसडाउन जाना चाहते है तो वह भी एक अच्छा विकल्प है दिल्ली से लैंसडाउन लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 


लैंसडाउन रेल से कैसे पहुँचे-How To Reach Lansdowne By Train

                    लैंसडाउन का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार है जोकि लैंसडाउन से 40 किलोमीटर की दूरी पर है यहाँ से आप लोकल बस या टैक्सी की सहायता से लैंसडाउन पहुँच सकते है। 


यह भी पढ़े:-
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)