Best Tourist Places To Visit In Agra-आगरा जाए तो इन प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर जरूर करें

0

Agra The City Of Love-Best Places To Visit In Agra In Hindi

भारत के उत्तर प्रदेश में युमना नदी के किनारे स्थित आगरा एक ऐतिहासिक शहर है इस शहर को मोहब्बत की नगरी के नाम से भी जाना जाता है आगरा का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग मे दुनिया के 7 आजूबो मे से एक ताजमहल की याद आती है सालभर सबसे ज्यादा पर्यटक भारत के आगरा में आते है आगरा मे ताजमहल के अलावा भी कई ऐतिहासिक इमारत है जो लोग इतिहास को और नजदीक से देखना और जानना चाहते है तो आगरा एक अच्छा विकल्प है आगरा का पेठा बहुत प्रसिद्ध है तो आईये जानते है आगरा के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल के बारे में

आगरा में घूमने की प्रसिद्ध जगह और उनकी जानकारी-Best Places To Visit In Agra In Hindi 

1. आगरा में घूमने की जगह ताजमहल-Tajmahal Best Places To Visit In Agra In Hindi 
       दुनिया के 7 अजूबों में से एक ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है 1653 ई मे शाहजहाँ ने अपनी बेगम ममताज की याद में ताज महल का निर्माण करवाया था आपको बता दे भारत में सबसे ज्यादा पर्यटक ताज महल को ही देखने आते है ताज महल 42 एकड़ में फेला हुआ है यह 22 सालों में बनकर तैयार हुआ था इसको बनाने में 20 हजार मजदूर लगाए गए थे इसके निर्माण में 28 तरह के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था इसी कारण यह तीन रंग बदलता है सुबह गुलाबी दिन में सफेद और पूर्णिमा की रात को सुनहरा नजर आता है इसके नीचे मुमताज और शाहजहाँ की कब्र बनी हुई है जो यहाँ का मुख्य आकर्षण है ताज महल को देखने का समय सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का है 


ताजमहल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य 
· ताजमहल के चारों कोनो पर 40 मीटर ऊचीं मीनार बनी हुई है जो इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगाती है ये मीनारें सीधी ना होकर थोड़ी बाहर की तरफ झुकी हुई है ऐसा बनाने के पीछे तर्क ये है कि अगर किसी भी कारण ये मीनारें गिरती है तो बाहर की तरफ ही गिरेगी जिससे मुख्य गुमद को कोई नुकसान ना हो
· ताजमहल की ईमारत को एक ऐसी लकड़ी के आधार पर बनाया गया है जिसको मजबूत रखने के लिए नमी की जरूरत पड़ती है यही कारण है कि ताजमहल को यमुना नदी के किनारे पर बनाया गया है जिससे लकड़ी की नमी हमेसा बनी रहती है
· शाहजहाँ ताजमहल की तरह एक काला ताजमहल भी बनाना चाहता था जिसको बनाने में भी बहुत पैसा बर्बाद होता यह सोच कर शाहजहाँ को उसके बेटे औरंगजेब ने बंधी बना लिया जिस कारण उसका ये सपना पूरा नहीं हो पाया
· ताजमहल को बनाने में उस समय के लगभग 20 लाख रुपये लगे थे जोकि आज के लगभग 55 अरब रुपये होते है
· ताजमहल मे लगे फव्हारे किसी पाइप लाइन से नहीं जुड़े हुए है बल्कि हर फव्हारे के नीचे एक तांबे का टैंक है और खास बात ये है कि ये सभी टैंक एक साथ ही भरते है
· ताजमहल का डुप्लीकेट औरंगाबाद में बना हुआ है जिसे मिनी ताजमहल के नाम से जाना जाता है 
यह भी जाने :-भारत काएक ऐसा हिल स्टेशन जहाँ विदेशी पर्यटक नहीं जा सकते 
2. आगरा में घूमने की जगह बुलंद दरवाजा-Fatehpur Sikri Best Tourist Places In Agra In Hindi                           
आगरा से लगभग 35 किलोमीटर दूर फतेहपूर सिकरी मे स्थित बुलंद दरवाजा अकबर ने गुजरात पर हुई विजय की खुशी में बनवाया था यह वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना है लाल बलूवा पत्थर से बने इस दरवाजे को देखने हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते है यह दरवाजा विश्व का सबसे बड़ा प्रवेश द्वार भी है
 

बुलंद दरवाजे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी 
· इस दरवाजे तक जाने के लिए 52 सीढ़ियां चढ़नी  होती है यह दरवाजा लगभग 54 मीटर ऊचां और 35 मीटर चौड़ा है
· इस विशाल दरवाजे के उस समय की लकड़ी से बने दरवाजे आज भी ज्यों के त्यों है
· शेख सलीम दरगाह पर जाने के लिए इसी दरवाजे से होकर जाना पड़ता है
· दरवाजे के दाई और जामा मस्जिद है और सामने शेख की मजार है 
3. आगरा में घूमने की जगह आगरा का किला-Agra Fort In Hindi
             आगरा का किला यहाँ का एक और मुख्य आकर्षण है इस किले का निर्माण 1573 ई मे अकबर ने करवाया था इस किले को बनने में लगभग 8 साल का समय लगा था यह किला ताजमहल से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इस भव्य किले का निर्माण लाल बलूवा पत्थर से किया गया है यह किला बिल्कुल दिल्ली के लाल किले के जैसा बना हुआ है इस लिए इसको आगरा का लाल किला भी कहा जाता है लगभग सभी मुगल सम्राट अकबर, शाहजहां, हुमायुं, औरंगजेब आदि इसी किले मे रहा करते थे औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को इसी किले मे नजर बंद किया था इस किले के मुसम्मन बुर्ज में लगे संगमरमर के झरोखें से ताजमहल का बहुत ही खुबसूरत द्दश्य दिखाई देता है कहा जाता है कि यही से ताजमहल को देखते हुए शाहजहां की मृत्यु हुई थी पर्यटकों के लिए इस महल में देखने के लिए बहुत सारी जगह है जैसे दिवान--आम, दिवान--खास, अंगूरी बाग, जहांगीरी महल, मछली भवन, खास महल, मीना मस्ज़िद, रंग महल आदि यह किला सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है 


 4. आगरा में घूमने की सबसे अच्छी जगह मरियम का मकबरा-Mariam Tomb Agra In Hindi
                  आगरा से 13 किलोमीटर की दूरी पर सिकन्दरा नामक जगह पर स्थित मरियम का मकबरा यहाँ का एक और पर्यटक आकर्षण है यह यहाँ स्थित अकबर के मकबरे से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है जो की मुगल वास्तुकला का एक नमूना है इस मकबरे का निर्माण मुगल शासक जहाँगीर ने अपनी माँ के मरने के बाद उनकी याद मे करवाया था 
जयपुर के राजा की बेटी जोधा का विवाह अकबर से हुआ था जोधा ने सलीम को जन्म दिया जिनको बाद में जहाँगीर के नाम से जाना गया इसके बाद अकबर ने जोधा को "मरियम जमानी" के खिताब से नवाजा मरियम जमानी का मतलब होता है विश्व को सन्तान देने वाली इस लिए इस मकबरे को मरियम का मकबरा कहा जाता है यह हरियाली के बीच बनी हुई एक शांत जगह है इस लिए प्रेमी जोड़ों को यह जगह बहुत पसन्द आती है क्योंकि यहाँ बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ भी नहीं रहती बिना गुमद के इस मकबरे का निर्माण 1623 ई मे करवाया गया था
 

5. आगरा में घूमने की जगह अकबर का मकबरा-Akbar Tomb In India In Hindi
                    आगरा का एक और पर्यटक स्थल अकबर का मकबरा आगरा से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अकबर की एक इच्छा थी कि उसकी मृत्यु के बाद उसके नाम से एक मकबरा बनाया जाए इस लिए उनकी मृत्यु के बाद उनके पुत्र जहाँगीर ने 1613 ई में इस मकबरे का निर्माण करवाया था इस मकबरे को लाल बलूवा पत्थर से बनवाया गया है यही पर अकबर को दफन किया गया था  

6. आगरा में घूमने की जगह ताज संग्राहलय-Taj Museum Best Tourist Attraction In Agra In Hindi
               अगर आप इतिहास को और नजदीक से देखना और जानना चाहते हो तो आपको आगरा स्थित ताज संग्राहलय जरूर देखना चाहिए ताज संग्राहलय ताजमहल परिसर के अंदर ही स्थित है यह दो मंजिला इमारत एक उंचे चबूतरे पर बनी हुई है  

            
            
इस संग्राहलय मे बहुत सारी ऐसी चीजें रखी गई है जो मुगल काल में प्रयोग में ली जाती थी इनमें से कुछ है जैसे 

· ताजमहल बनाने से पहले पेपर पर बनाया गया नक्शा आज भी इस संग्राहलय मे लगा हुआ है जो पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है

· यहाँ पर दिखाई गई शाहजहाँ और मुमताज के चित्र पर्यटकों को काफी पसन्द आते है इसके अलावा सभी शाही परिवार के चित्र भी आप यहाँ देख सकते है

· मुगल काल में युद्ध मे प्रयोग में लाए गए अस्त्र शस्त्र भी यहाँ आप देख सकते है

· ताजमहल को बनाने में इस्तेमाल किए गए पत्थरो के नमूने भी आप यहाँ देख सकते है

· यहाँ का मुख्य आकर्षण खाना खाने के प्रयोग में लाया जाने वाला "कटोरा" है शाहजहाँ के भोजन करने से पहले भोजन को इस बर्तन में डाल कर देखा जाता था की भोजन जहरीला तो नहीं है क्योंकि इस बर्तन में जहरीला भोजन डालने पर उसका रंग बदल जाता था

7. आगरा में घूमने वाली जगह महताब बाग-Mehtab Bagh Agra In Hindi                महताब बाग को चाँदनी बाग के नाम से भी जाना जाता है यह ताजमहल के विपरित दिशा में स्थित है यह 25 एकड़ में बना हुआ एक खुबसूरत बाग है जिसमें 40 पौधों की प्रजातियाँ है इस बाग के बीचों बीच एक तालाब है जिसमें ताजमहल का बहुत ही खुबसूरत प्रतिबिंब दिखाई देता है यह एक बहुत ही शांत जगह है जहाँ पर आप अच्छा समय बिता सकते हो इस बाग का निर्माण शाहजहाँ ने 1631 ई से 1635 ई में करवाया था 


8. सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य-Sur Sarovar Pakshi Abhyaran Agra In Hindi             आगरा से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य शहर की भाग दोड़ से दूर पिकनिक बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है यहाँ पर 100 से भी अधिक पक्षीयों की प्रजातियाँ आपको देखने को मिल जाएगी यहाँ स्थित कीठम झील को देखना भी एक अच्छा अनुभव है जिसमें बहुत सारी पानी के पक्षीयों की प्रजातियाँ भी आपको देखने को मिल जाएगी अगर आप पक्षी प्रेमी है तो आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए
 आगरा कैसे पहुँचे-How To Reach Agra In Hindi
        भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा भारत का प्रमुख पर्यटक स्थल है आगरा दिल्ली से लगभग 242 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है भारत के सभी राज्यो से यहाँ बड़ी आसानी से पहुँचा जा सकता है
 हवाई जहाज से आगरा कैसे पहुँचे-How To Reach Agra By Flight 
                आगरा का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा दीन दयाल उपाध्याय हवाई अड्डा है जो आगरा शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देश के लगभग सभी हवाई अड्डों से यहाँ के लिए फ्लाईट बड़ी आसानी से मिल जाएगी 


रेल से आगरा कैसे पहुँचे-How To Reach Agra By Train 
            आगरा भारत के बहुत ही पुराने शहरों में से एक है भारत के सभी प्रमुख शहरों से आगरा के लिए ट्रेन उपलब्ध हो जाती है वैसे तो आगरा में तीन रेलवे स्टेशन है ( आगरा कैंट, आगरा शहर, आगरा फोर्ट) आप अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी रेलवे स्टेशन की टिकट ले कर आगरा पहुँच सकते हो
 


सड़क से आगरा कैसे पहुँचे-How To Reach Agra By Road 
                भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों से आगरा के लिए सड़क सुविधा काफी अच्छी है आप बस या अपनी खुद की कार से बड़ी आसानी से आगरा पहुँच सकते है अगर आप दिल्ली से आगरा जाना चाहते है तो दिल्ली सराय काले खां से आपको बस, वॉल्वो मिल जाएगी जो आपको बहुत ही खुबसूरत सफर के साथ आगरा छोड़ देगी
 


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)